पीरटांड़ में पुलिस का सर्च ओप्रेशन अभियान चलाया गया।
SHIKHAR DARPANFriday, April 10, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ के खुखरा थाना एवं हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड, महेशडूबा, चपरी, चतरो, नौकनिया, सोहरइया, बासोटांड़, बोकराबारी एवं आस पास के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन सर्च ओप्रेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान के दौरान खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार सहित सशस्त्र बल के दर्जनों जवान शामिल थे । पुलिस टीम ने जंगल एवं पहाड़ी इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध स्थलों की जांच की तथा संभावित नक्सली ठिकानों पर विशेष नजर रखी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और आम ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया हैं। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नक्सल विरोधी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और किसी भी नक्सली गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।