Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में शिक्षक पूरन मांझी को भावभीनी विदाई, बीआरसी कार्यालय में समारोह आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड स्थित जयनगर स्कूल में पदस्थापित शिक्षक पूरन मांझी के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को बीआरसी कार्यालय में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 31 मार्च को सेवा निवृत्त हुए पूरन मांझी को बीआरसी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सपन मंडल ने की। इस अवसर पर शिक्षकों एवं कर्मियों ने उन्हें शॉल, माला एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि पूरन मांझी न सिर्फ एक शिक्षक के रूप में बल्कि समाज सुधारक के रूप में भी क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते हैं।

कार्यक्रम में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इससे पूर्व जयनगर स्कूल में भी उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौके पर बीपीओ बेसिल मरांडी, आशीष कुमार, सर्वेश लाल, अजय मिश्रा, गणेश भारती, गोविंद सिंह, गुही राम साव, मो. अनीश, विजय रवानी, मनोज कुमार, संतोष रवानी, बीआरसी कर्मी नीरज सिंह, चरकु हेम्ब्रम, विकास कुमार, शिक्षक रामकिंकर उपाध्याय, सफदर अली, रसिक हेम्ब्रम, रामकुमार दास, अब्दुल मन्नान, जोसेफ मुर्मू, दिलीप बेसरा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.