Type Here to Get Search Results !

प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर ज़िला के लेदा मण्डल एवं कोवाड़ मण्डल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 4 अप्रैल को सेनादोनी पंचायत के कोल्हारिया गांव में किया गया था।प्रशिक्षण शिविर के दौरान कुल सात विषयों—कार्य विस्तार, भाजपा का इतिहास, कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, वैचारिक अधिष्ठान एवं अन्त्योदय—पर अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। सभी विषयों पर सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

शिविर का शुभारंभ महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, वर्गगीत एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया था, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज पांडे और मनोहर यादव के साथ जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश सेठ, जिला कार्यसमिति सदस्य देवराज, सुरेश मण्डल, नारायण पांडे, पंकज देव, शिव कुमार यादव, मंटू देव, जागेश्वर यादव, दिलचंद वर्मा, विनय मिश्रा, मनोज मण्डल, अनिल साव, रणवीर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नेताओं ने संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.