Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में दो अलग अलग सड़क दुघर्टना में 5 घायल।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।पहली घटना पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर-सरिया रोड पर गुरुवार की शाम सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति नारायणपुर मोड़ से कुछ दूर आगे गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गए ।जिसमे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक शराब के नशे में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।  घायल दोनों युवकों की पहचान बानपुर काली पहाड़ी गांव निवासी के रूप में हुई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उनके नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है।वही दूसरी घटना गिरिडीह डुमरी रोड के जिलेबिया घाटी के पास हुई । इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि किसी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्ति को चकमा देकर निकल गया। जिसमें तीनों व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिससे वह तीनों लोग घायल हो गए, तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलों को पीरटांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.