Type Here to Get Search Results !

शिक्षकों की भर्ती, विभिन्न विषयों के लिए कर सकते है आवेदन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल खुखरा के द्वारा शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता जताई है, जिनकी संचार क्षमता बेहतर हो। जारी सूचना के अनुसार, टीजीटी (Trained Graduate Teacher) पद के तहत अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय में 2-2  एवं कंप्यूटर विषय में -01 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, पीआरटी (Primary Teacher) के अंतर्गत कंप्यूटर विषय के लिए 01 शिक्षकों की आवश्यकता है।

*योग्यता:-
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। साथ ही शिक्षण अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और विषय की अच्छी समझ भी जरूरी है।
*सुविधाएं:-
स्कूल द्वारा बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
*कैसे करें आवेदन:-
इच्छुक अभ्यर्थी अपना विस्तृत बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेज cvigisgiridih@gmail.com पर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7070906896,9296906896 पर संपर्क किया जा सकता है।स्कूल प्रबंधन ने योग्य उम्मीदवारों से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.