Type Here to Get Search Results !

भाकपा-माले का 57वां स्थापना दिवस गिरिडीह में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा-माले) का 57वां स्थापना दिवस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गिरिडीह नगर के पापरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय के अलावा मुफ्फसिल महुआटांड़ और मधुबन के हटिया मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ साथी पूरन महतो द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी 22 अप्रैल 2026 के आह्वान पत्र का सामूहिक पाठ किया गया और उसके प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथियों ने वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में सभी शहीदों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने पार्टी के संघर्षशील इतिहास, उसके सिद्धांतों और जन-आंदोलनों में उसकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।इस दौरान माले नेता पूरन महतो, राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, अजीत राय सहित अन्य नेताओं की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महुआटांड़ में मसूदन कोल और अध्यक्ष किशोर राय के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। अंत में सभी साथियों ने सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और समानता के लिए संघर्ष को तेज करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नौशाद, दीपक सिन्हा, तबारक, अखिलेश राज, नासिर, वारिश, जनाबे अली, सलीम, मजहर, डीलचंद कोल, भीम कोल, लखन कोल, मदन कोल, मनोज कोल, टैटू कोल, भीखारी राम, दीपक गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.