पीरटांड में ‘स्कूल रुआर 2026’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित, नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने पर जोर ।
SHIKHAR DARPANThursday, April 16, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
राज्य में एक भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे, इस लक्ष्य को लेकर झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘स्कूल रुआर 2026’ अभियान के तहत गुरुवार को पीरटांड प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज मरांडी ने की, जबकि प्रखंड प्रमुख सविता टुडू मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख सविता टुडू एवं बीडीओ मनोज मरांडी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि छूटे हुए तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उनका दोबारा नामांकन सुनिश्चित किया जाए और विद्यालयों में नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों से छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी बच्चों का नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नामांकन कराया जाए। साथ ही, पिछले वर्ष ड्रॉपआउट हुए बच्चों को चिन्हित कर पुनः स्कूल से जोड़ा जाए और नव-नामांकित बच्चों की उपस्थिति की नियमित निगरानी की जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों में उपस्थिति दर 30 से 40 प्रतिशत के बीच है, वहां विशेष अभियान चलाकर स्थिति में सुधार लाया जाए। बीआरपी, सीआरपी और शिक्षकों को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में औसत उपस्थिति कम से कम 70 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। छात्रों से संबंधित आंकड़ों को पोर्टल पर नियमित और अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। अभियान की निगरानी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। बैठक में बीईओ सोपन कुमार मंडल, बीपीओ बेशील मरांडी, सांसद प्रतिनिधि मिराज आलम, कल्याण पदाधिकारी दिलीप बर्णवाल, मुखिया सुनैना पाठक,रामसागर किस्कू,सोमरा हेम्ब्रम,पं.स.स.केशव पाठक, सुशील टुडू, भवानी देवी, शिक्षक रामकिंकर उपाध्याय,सफदर अली,महेंद्र प्रसाद, सुशील कुमार, ज्योति कुमारी, राज श्री लाल, प्रियंका सिंह, BRP अनीश अंसारी, CRP आशीष कुमार, रविन्द्र वर्मा, गुही राम साव, सर्वेश लाल, जय प्रकाश नारायण, चरकु हेम्ब्रम सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।