एनएच-19 किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।
SHIKHAR DARPANSunday, April 05, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
निमियाघाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 (कोलकाता-नई दिल्ली मार्ग) के किनारे रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे चेक टी-शर्ट और ट्राउजर पहने एक व्यक्ति का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।