Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 17 बाइक जब्त।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Central Coalfields Limited (सीसीएल) और मुफ्फसिल पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार अहले सुबह कबरीबाद माइंस क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान कोयला तस्करों के इस्तेमाल में लाई जा रही 17 बाइक जब्त की गईं, जबकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में सक्रिय कोयला तस्करों के बीच हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। परियोजना पदाधिकारी जीएस मीना ने बताया कि अवैध कोयला तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि तस्करों की गतिविधियां न सिर्फ कोयला उत्पादन में बाधा डालती हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ाती हैं। कंपनी की संपत्ति और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस संयुक्त अभियान से जहां तस्करों के नेटवर्क को झटका लगा है, वहीं खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हुई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले के अन्य इलाकों में भी जल्द ही इसी तरह की छापेमारी अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अवैध कोयला तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.