झारखंड में जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, प्रियांशु कुमारी बनी टॉपर।
SHIKHAR DARPANThursday, April 23, 2026
0
रांची,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने टॉप कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि टॉप पोजिशन पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और प्रियांशु कुमारी सहित कुल 4 विद्यार्थियों ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं। 📊 सेकेंड टॉपर में भी कड़ा मुकाबला:- गुमला के दिव्यांशु उरांव सेकेंड टॉपर बने हैं। उनके साथ ही संत पैट्रिक हाईस्कूल (गुमला) के खिलेश साहू, इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल (हजारीबाग) की वैष्णवी श्री और जुलिता मिंज ने भी 496 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान में जगह बनाई।
🥉 तीसरे स्थान पर 4 विद्यार्थी :- तीसरे स्थान पर भी 4 विद्यार्थियों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। इनमें महताब अंसारी (संत जॉन्स हाईस्कूल, नवातर), प्रीत राज (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी), अमीषा कुमारी और दीप्ति रानी (इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल, हजारीबाग) शामिल हैं। 🎓 मुख्यमंत्री ने दी बधाई :- झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जो छात्र अपने अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों और निरंतर प्रयास करते रहें। सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ✨ उज्ज्वल भविष्य की कामना :- सीएम ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।