Type Here to Get Search Results !

तिसरी के प्रवासी मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत,शव पहुंचते ही चित्कार से माहौल गमगीन।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र के साखम गांव के प्रवासी मजदूर 47 वर्षीय रामू बेसरा की बीते दिनों बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसका शव गुरुवार को एंबुलेंस से उसके गांव पहुंचा। शव घर आते ही स्वजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतक रामू बेसरा गांव के ही कई लोगों के साथ बंगलौर में मजदूरी करता था।

विगत दो दिन पूर्व बैंगलोर में सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे की पत्नी ललिता हांसदा और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। मृतक रामू अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। घटना से पत्नी ललिता हांसदा का रो - रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.