धावाटांड के पास सड़क हादसा: एक की मौत, एक गंभीर घायल।
SHIKHAR DARPANThursday, March 19, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड के समीप गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जामुन के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल भेजा गया।
चिकित्सकों ने एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची निवासी 42 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल की पहचान रांची निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।