Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में भाजपा का धरना, बच्ची की हत्या के विरोध में फूटा आक्रोश।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड के हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कुसुम्बा गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना के विरोध में गिरिडीह भाजपा नगर कमिटी ने समाहरणालय कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। धरना स्थल पर जुटे कार्यकर्ताओं ने इस घटना को केवल एक बच्ची की हत्या नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर काला धब्बा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था की पूरी तरह विफलता और सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, भाजपा नेता दिनेश प्रसाद यादव, ई. विनय कुमार सिंह,महादेव दुबे, जिला मंत्री संगीता सेठ,अरविंद बर्णवाल,सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.