Type Here to Get Search Results !

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर बाटी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान श्यामसिंह नवाडीह निवासी भातु महतो के रूप में हुई है, जो साइकिल से सब्जी बेचने जा रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,  जमुआ की ओर से गिरिडीह जा रही एक पल्सर बाइक (चालक – मो. इलियास, पिता मो. हुसैन, ग्राम खोरीमहुआ) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

*कैसे हुआ हादसा:-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भातु महतो साइकिल से सड़क के किनारे अपनी दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बाइक ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से घायल को तत्काल जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
*पुलिस को नहीं दी गई सूचना:-
घटना की सूचना समाचार लिखे जाने तक जमुआ पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि स्थानीय लोग घटना को लेकर आक्रोशित दिखे और क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.