Type Here to Get Search Results !

डुमरी में रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन/झारखंड कॉलेज और पीएन कॉलेज संयुक्त विजेता।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी में विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित एवं झारखंड कॉलेज डुमरी की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय प्रथम रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।प्रतियोगिता के पहले दिन एकल पुरुष एवं महिला वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरे दिन ग्रुप इवेंट का आयोजन हुआ। एकल पुरुष वर्ग में पीएन कॉलेज के विवेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं झारखंड कॉलेज के कौशल कुमार महतो को रजत तथा रूपेश कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।महिला एकल वर्ग में झारखंड कॉलेज डुमरी की लक्ष्मी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पीएन कॉलेज की रोशनी कुमारी को रजत तथा झारखंड कॉलेज की प्रियंका कुमारी को कांस्य पदक मिला।ग्रुप इवेंट में भी प्रतिस्पर्धा बेहद रोमांचक रही।

पुरुष वर्ग में एक बार फिर पीएन कॉलेज के विवेक कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि झारखंड कॉलेज के कौशल कुमार महतो को रजत और पीएन कॉलेज के महेश साव को कांस्य पदक मिला। महिला ग्रुप वर्ग में झारखंड कॉलेज की लक्ष्मी कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि पीएन कॉलेज की रोशनी कुमारी और नुसरत परवीन को क्रमशः रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त हुआ।समग्र प्रदर्शन के आधार पर झारखंड कॉलेज और पीएन कॉलेज को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में पारसनाथ कॉलेज इसरी बाजार, सरिया कॉलेज सरिया एवं भद्रकाली कॉलेज ईटखोरी सहित कुल 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया।समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल और शिक्षा जगत से जुड़े अनेक अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.