पारसनाथ हिल टाप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, वीरनगड्ढा बनी विजेता।
SHIKHAR DARPANSunday, March 22, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पारसनाथ मकरसंक्रांति मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित पारसनाथ हिल टाप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मधुबन थाना मैदान में खेला गया। पूरे टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला खरपोका और वीरनगड्ढा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वीरनगड्ढा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।इस आयोजन को सफल बनाने में मनोज कुमार अग्रवाल, रोहित कुमार महतो, नरेश कुमार महतो, राज कुमार पटेल, गाजो महतो, बालेश्वर महतो, झरीलाल महतो, प्रीतम महतो, सूरज कुमार अग्रवाल, संतोष महतो, हीरामन महतो, अश्विनी कुमार अग्रवाल, दीपक कुमार मुंडा, दिनेश कुमार मुंडा, प्रकाश कुमार महतो, मोहन कुमार कर्मकार, हेमंत मुंडा, हेमलाल तुरी, अमित चंद्रवंशी, कामेश्वर महतो सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।