Type Here to Get Search Results !

केशोडीह में भव्य श्री रामचरित मानस महायज्ञ में शामिल हुए विधायक नागेन्द्र महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केशोडीह में आयोजित श्री श्री 108 नव दिवसीय एवं नवकुण्डात्मक श्री रामचरित मानस महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर भगवान के समक्ष माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, निवर्तमान मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मुखिया केके वर्मा, मुखिया निरंजन वर्मा, संरक्षक सतीश कुमार कुंदन, अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सचिव शंकर राम, कोषाध्यक्ष शोभा ठाकुर सहित अनिल शर्मा, जगत महतो, रिंकू सिन्हा, अमित लाल, डबलू पंडित, राजेश वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।महायज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.