Type Here to Get Search Results !

शाखाबारा पंचायत के चितनखारी में चेकडैम निर्माण कार्य तेजी से जारी।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंवतर्गत ग्राम पंचायत शाखाबारा के चितनखारी स्थित भूसरी गड्ढा में वन विभाग द्वारा चेकडैम निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्य स्थानीय मुखिया ममता कुमारी की पहल, सामाजिक बुद्धिजीवियों के सहयोग एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से संभव हो पाया है।चेकडैम के निर्माण से वर्षा जल का प्रभावी संचयन होगा, जिससे क्षेत्र के भू-जल स्तर में सुधार आएगा और ग्रामीणों को पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

इसके अलावा, जंगल में रहने वाले वन्य जीवों को भी जल की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके जीवन-यापन में सहूलियत होगी।यह पहल जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों में इस कार्य को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.