Type Here to Get Search Results !

रामनवमी को लेकर तिसरी पुलिस का विशेष अभियान, अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता। 

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर तिसरी पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खिजुरी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध जावा महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रंजय कुमार को खिजुरी में अवैध देशी शराब निर्माण की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना के सत्यापन के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बद्री यादव के घर पर संचालित अवैध शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर लगभग 200 किलोग्राम जावा महुआ भी विनष्ट किया। इस अभियान में थाना प्रभारी रंजय कुमार के साथ आरक्षी नीरज कुमार, निरंजन कुमार और राहुल यादव भी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी के मद्देनजर क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.