Type Here to Get Search Results !

प्रखंड कार्यालय में भाकपा माले की बैठक, संगठन विस्तार और मजदूर दिवस की तैयारी पर जोर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भाकपा माले प्रखंड कमिटी एवं असंगठित मजदूर मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नवीनीकरण, रिन्यूअल और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।प्रखंड सचिव मसूदन कोल ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं, जिला कमिटी सदस्य कन्हाई पांडेय ने कहा कि आगामी 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों और गरीब जनता की बड़ी जुटान सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई है।बैठक में बालमुकुंद फैक्ट्री के रवैये और मजदूरों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे को निरसा विधायक अरूप चटर्जी द्वारा उठाया गया था, जिस पर श्रम मंत्री की ओर से जवाब भी आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर मजदूरों के हित में सकारात्मक पहल होगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा में लाल झंडा चार बार रह चुका है और अब एक बार फिर जनता के समर्थन से इसे मजबूत करने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर बूथ पर कम से कम 15 साथियों को जोड़ा जाए और आम जनता के बीच जाकर सीधे संवाद किया जाए।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष किशोर राय ने भी संगठन विस्तार और मजदूर दिवस पर पांच हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया।कार्यक्रम में जामबाद, नवासार, बलहो, धावाटांड़, भरकट्टा, नौवाटोली और फुलची समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए कई कार्यकर्ता भाकपा माले में शामिल हुए। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक में कन्हैया पांडेय, मसूदन कोल, मोहन कोल, गुलाब कोल, राजू दास, सोनू सिंह, हीरालाल पंडित, बबलू राय, हुबलाल राय, पूरण सिंह, नरेश कुमार, दीपक गोस्वामी, नवीन पांडेय, लखन कोल, किशोर राय, वीरेंद्र चौधरी, अजीत सिंह, मेरुलाल हांसदा, दिलेश्वरी कोल, आरती देवी, राबड़ी देवी, बालेशर मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.