गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा में बाइक सवार घायल।
SHIKHAR DARPANTuesday, March 31, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग के कर्णपुरा मोड़ के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार अलाउद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो मधुपुर से गिरिडीह की ओर आ रही थी। इसी दौरान कर्णपुरा मोड़ पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। घायल अलाउद्दीन अंसारी, पिता रहमत अली, बेंगाबाद प्रखंड के भोजदाह गांव के निवासी के रूप में हुई है। इधर, दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रही स्कॉर्पियो को पुलिस ने गिरिडीह कॉलेज मोड़ स्थित पुलिस पिकेट के पास पकड़ लिया गया। वाहन को जब्त कर बेंगाबाद थाना ले जाया गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।