Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण, कागजातों की हुई जांच।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

प्रखंड स्थित प्रतिमा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी परितोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी के अभिलेखों व कागजातों की गहन जांच की। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था, उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

इस संबंध में बीएसओ परितोष कुमार ने बताया कि एजेंसी का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।औचक निरीक्षण के दौरान एजेंसी कर्मियों में हलचल देखी गई, वहीं अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.