Type Here to Get Search Results !

डुमरी से सैकड़ों झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता 53वें स्थापना दिवस में शामिल होने गिरिडीह रवाना।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला के 53वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को डुमरी प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता वाहनों से गिरिडीह के लिए रवाना हुए।इससे पूर्व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक अनुमंडल कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। वहां से सभी कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ उत्साहपूर्वक गिरिडीह के लिए प्रस्थान किए।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो के नेतृत्व में डुमरी प्रखंड के 37 पंचायतों से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो सहित राजकुमार पांडेय, डेगलाल महतो, बरकत अली, कैलाश चौधरी, पंकज महतो, मिथलेश महतो, सुभाष महतो, उपेंद्र महतो, नूरउद्दीन अंसारी, टहल साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.