Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में एकलव्य विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित एकलव्य विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के सुचारु संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, संसाधनों की उपलब्धता एवं छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति भी बनी। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी डॉ. आरपी दास, सीओ ऋषिकेश मरांडी, डॉ. शशिकांत प्रसाद, विद्यालय के प्राचार्य रामराज सिंह, शिक्षक आशीष मंदिलवार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। वहीं शिक्षक शुशांत वत्स, विक्की मिश्रा और स्वास्थ्य कर्मी विशाल गौरव की भी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.