Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में झामुमो का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस आज झंडा मैदान में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी और शहीदों के साथ-साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व मंत्री बेबी देवी और कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता रहे। इसके अलावा मेयर प्रमिला मेहरा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया और शहीद वेदियों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।समारोह में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। स्थापना दिवस समारोह ने झारखंड में झामुमो की मजबूत पहचान और जनता के बीच उसकी लोकप्रियता को एक बार फिर रेखांकित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.