शब-ए-बारात पर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया रात्रि शहर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
SHIKHAR DARPANTuesday, February 03, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
शब-ए-बारात के पवित्र अवसर पर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सोमवार की रात शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों, कब्रिस्तानों एवं संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी डॉ. बिमल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शब-ए-बारात के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, ताकि लोग पूरी निश्चिंतता के साथ इबादत कर सकें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त तेज रखने और लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।
साथ ही आम लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।इस मौके पर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को शब-ए-बारात की मुबारकबाद दी और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इधर, शब-ए-बारात के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी और मस्जिदों में देर रात तक इबादत की। शहर में धार्मिक आस्था और अमन-चैन का माहौल देखने को मिला।शहर भ्रमण के दौरान डीएसपी कौशर अली सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।