Type Here to Get Search Results !

मेयर पद के लिए अर्जुन बैठा ने किया नामांकन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। अर्जुन बैठा समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुवा के समक्ष विधिवत रूप से नामांकन पत्र जमा किया।नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अर्जुन बैठा ने नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराते हुए जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे नगर के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे।नामांकन के साथ ही नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.