Type Here to Get Search Results !

बड़ी खबर:- सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों–नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी अनल दा समेत 10 नक्सली ढेर।

चाईबासा,शिखर दर्पण संवाददाता।

सारंडा के घने जंगलों में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमिटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी समेत कुल 10 नक्सली मारे गए।जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुंभडीह गांव के पास उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। जंगल में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ और भी तेज़ हो गई।

करीब कई घंटे चली इस मुठभेड़ के दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा। आसपास के ग्रामीण गोलीबारी की आवाजें सुनकर सहम गए। सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया।सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, अनल दा उर्फ पतिराम मांझी झारखंड के सबसे खूंखार नक्सलियों में गिने जाते थे। माओवादी संगठन में केंद्रीय कमिटी सदस्य होने के कारण उनका संगठन में विशेष कद था और झारखंड समेत आसपास के राज्यों में उनका लंबा आतंक रहा है। उनकी मौत को नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।सुरक्षाबलों का कहना है कि इस सफल अभियान से सारंडा और आसपास के इलाकों में माओवादी गतिविधियों पर गहरा असर पड़ेगा और नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.