Type Here to Get Search Results !

पीरटांड में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने/जाँच में जुटी पुलिस।।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड अंतर्गत एक गांव की दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। घटना रविवार-सोमवार की रात 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब पीड़िता आत्महत्या करने जा रही थी। जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन हरलाडीह ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। बच्चियों के साथ स्थानीय मुखिया और काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। दोनों बच्चियां नाबालि बताई जा रही है। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद भी हरलाडीह ओपी पहुँचे ओर भारी पुलिस बल के साथ मामले की जांच में जुड़ गए।इस दौरान खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप व हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार भी शामिल रहे। मामले को लेकर सोमवार शाम को दोनों से हरलाडीह ओपी में पूछताछ की जा रह थी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके अनुसार क्षेत्र में जतरा मेला लगा हुआ है। 

इसी जतरा मेला में दो लड़कियों संग गांव के कुछ परिचित आए थे। सभी मेला घूमने के बाद मध्य रात्रि को घर लौट रहे थे। इस बीच छह-सात युवकों ने इन्हें घेर लिया। और दोनों नाबालिग संग आ रहे युवक की पिटाई की और उसे भगा दिया। फिर दोनों लड़कियों को खेत की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले को देखते हुए हरलाडीह ओपी में महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की गई।महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चियों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए पूरी घटना से एसडीपीओ को अवगत करवाया।जिस युवक को पीटा गया था उससे भी पूछताछ की गई।तकनीक सहारे ब मानवीय सहयोग से जांच पड़ताल की जा रही है।घटना के बाद झामुमो नेता अशोक हेंब्रम ने कहा कि घटना निंदनीय है।उन्होंने कहा कि दोषियों को बक्सा नहीं जाना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.