जमीनी विवाद में मारपीट में कई लोग घायल,दोनों पक्षों से मामला दर्ज,।
SHIKHAR DARPANTuesday, February 03, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के घोरबाद गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मंगलवार को दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में दोनों पक्षों से कुल दर्जनभर से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।जानकारी के अनुसार, रविवार को अपने ही गोतिया के बीच जमीन को लेकर पहले से चल रहे विवाद के दौरान कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग पीरटांड़ थाना पहुंचे, जहां घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।बताया गया कि इस घटना में दोनों पक्षों से लगभग छह-छह लोग घायल हुए हैं।
कई घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल के अलावा धनबाद के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।मामले में एक पक्ष की ओर से उमेश पंडित ने पीरटांड़ थाना में आवेदन देकर 15 लोगों को अभियुक्त बनाया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दिनेश पंडित ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को पुलिस टीम गांव पहुंची और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की नजर बनी हुई है।