गिरिडीह शहरी क्षेत्र की जनता इस बार मुहर नहीं मेयर को चुनेंगे माले का भी होगा साथ - राजेश सिन्हा।
SHIKHAR DARPANSaturday, February 14, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
माले के नगर कमिटी सचिव और जिला सचिव कन्हाई पांडेय के अलावा नगर कमिटी और प्रखंड कमिटी के कॉमरेड मसूदन कोल,नौशाद आलम,भीम कोल,तबारक चुन्नू, आदि कॉमरेड ने गौरव कुमार मेयर प्रत्याशी अपना समर्थन दिया है,माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने कहा कि जिला गिरिडीह विधानसभा और गांडेय विधानसभा के जिला कमिटी,नगर कमिटी,प्रखंड कमिटी के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया,माले के जिला सचिव अशोक पासवान,वरिष्ठ नेता पूरन महतो के अलावे सीनियर नेता जनार्दन प्रसाद और पूर्व विधायक के साथ सभी जिला कमिटी को सूचना देकर समर्थन दिया गया।सिन्हा ने कहा कि जब सभी समर्थन दे रहे है तो हमलोगों ने भी अपने विचारधाराओं से मिलता जुलता कार्य करने वाले शख्स को हमलोग ने समर्थन दिया है,सिन्हा ने कहा कि माले 365 दिन,पांच साल जनता के बीच रहने वाला पार्टी है।
यदि माले कार्य समझ में आता है तो गौरव का समर्थन देने का कष्ट करें।असंगठित मजदूर मोर्चा के नेता जिला कमिटी सदस्य कन्हाई पांडेय ने कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर कमिटी और खास कर राजेश सिन्हा ने बहुत काम किया है,विपरीत परिस्थित में भी माले को खड़ा किया है तो जाहिर है जब सब अपना समर्थन देते आए है तो माले भी अपने विचार से मिलता जुलता एक युवा को समर्थन दिया है,विधानसभा में गठबंधन का हिस्सा रहे है हमलोग, किंतु गठबंधन सिर्फ चुनाव तक रखा जाता वैसा गठबंधन से आगे भी परहेज हो तो बेहतर होगा।आज गौरव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि माले के आने के बाद मेरी इनर्जी दस गुणा हो गया है,जिस प्रकार माले बड़ी पार्टी है,किसान,मजदूर और संघर्षशील की पार्टी है तो ऐसे पार्टी से हमे आशीर्वाद मिला जाहिर है अब नगरनिगम की जनता का भी आशीर्वाद मिलेगा, मुहर वाले नहीं मेयर चाहिए,माले के वरिष्ठ साथियों के संपर्क में गौरव लगातार थे चार बैठके हुई,गौरव कुमार भी दबे कुचले को आगे लाने का काम करते है माले भी करता है,जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो अवश्य गिरिडीह के लिए सबसे बेहतर कार्य करेंगे।