Type Here to Get Search Results !

मजदूर किसानों के साथ गद्दारी कर रही है मोदी सरकार - राजेश यादव//आम हड़ताल के समर्थन में फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में आज गिरिडीह में ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को देश के किसान-मजदूरों, कर्मचारियों सहित आम जनता का विरोधी बताया और लोगों से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, देश में मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड थोप दिए गए हैं और अब डोनाल्ड ट्रंप के भय से किसानों को गर्त में डालने वाला किसान विरोधी ट्रेड डील अमेरिका के साथ किया गया है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से पूरा देश पहले से तबाह है, अब मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तानाशाही पर उतर रही है। संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा। सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर तुली हुई है। कहा कि, यह सब नहीं चलेगा।

जो सरकार किसानों-मजदूरों, कर्मचारियों, छात्र-युवाओं के खिलाफ है, उसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने मजदूरों के खिलाफ लाए गए 4 लेबर कोड वापस कर पुराने श्रम कानूनों को लागू करने, वीबी ग्राम जी रद्द कर 200 दिन काम गारंटी के साथ मनरेगा को फिर से लागू करने, किसान विरोधी-देश विरोधी इंडो-अमेरिकी ट्रेड डील रद्द करने, देश में विपक्ष की आवाज दबाने के बहाने लोकतंत्र का गला दबाने की कोशिश बंद करने की मांग करते हुए मेहनतकश मजदूर-किसानों, युवाओं छात्रों सहित आम जनता से केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, शंभू तुरी, फोदार सिंह, मनोज यादव, चंदन कुमार, राजू पासवान, महेंद्र साव, चोवा रजक, प्रदीप यादव, मुरारी यादव, कुंअर सिंह, मुकेश यादव, छोटेलाल यादव, सुखदेव गोस्वामी, बालेश्वर यादव, किशोरी मंडल, बासदेव सिंह, विनोद कुमार वर्मा, नकुल सिंह, दौलत सिंह, बलदेव साव,  भुदाली पंडित सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.