Type Here to Get Search Results !

जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन ने फिर दिखाई दरियादिली, घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

भरकट्टा ओपी क्षेत्र के कसकुटीया के समीप तीखे मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रत्नाडीह सरिया निवासी इजराइल अंसारी अपने दो छोटे बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तीखे मोड़ के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ओपी पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया।

वे स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। साथ ही परिजनों को भी तत्काल सूचना दी गई।स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा दिखाई गई इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि भरकट्टा क्षेत्र में जब भी कोई दुर्घटना होती है, जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन मसीहा बनकर खड़े रहते हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में हर संभव सहयोग करते हैं। चाहे एम्बुलेंस की व्यवस्था करनी हो या अपने निजी वाहन से मदद करनी हो, वे हर समय सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.