खुखरा थाना अन्तर्गत छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल, गांधी चौक खुखरा में शनिवार सुबह 8:30 बजे से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में विद्यालय प्राचार्य सुखनाथ महतो, अध्यक्ष परमेश्वर महतो, उपाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों के सहयोग से बच्चों एवं स्थानीय लोगों की आंखों की जांच कराई जाएगी।
शिविर का संचालन एकल आरोग्य फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। फाउंडेशन से जुड़े डॉ. विपिन कुमार तथा उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा नेत्र परीक्षण, परामर्श और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह शिविर सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर निर्धारित समय तक चलेगा।विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में जरुरतमंदों के बीच निशुल्क चश्मा दिया जाएगा ।