Type Here to Get Search Results !

20 पंथी कोठी में शोक सभा का आयोजन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित 20 पंथी कोठी में एक  शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में न केवल मधुबन बल्कि पूरे जिले के कई जैन समाज के लोग पहुँचे शामिल हुए । कोठी के पूर्व प्रबंधक स्व मनोहर लाल जैन की धर्मपत्नी रजनी देवी जैन का दुःखद निधन  3 फरवरी को हो गया था।  जिनका शुक्रवार को शोक सभा आयोजित कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया । लोग दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

कार्यक्रम में जैन समाज मधुबन के सभी पुरुष महिला उपस्थित रहें वहीँ बीसपंथी कोठी के ट्रस्टी प्रभात शेठी, गिरिडीह ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दिया 16 फ़रवरी को तेरवीं है जिसमें मंदिर जी में शांति पाठ एवं विधान होगा। उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए अपनी अपनी बात रखी।वही सभी लोगों ने चित्र पर एक एक कर पुष्प अर्पित किया।जिसके बाद दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.