Type Here to Get Search Results !

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात हैं।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, मतगणना स्थलों तथा स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, भयमुक्त और विधि-सम्मत वातावरण में संपन्न हो।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से तैनात हैं। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, आचार संहिता उल्लंघन, भीड़-भाड़ या विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें तथा वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें।

इसके अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से गश्ती की व्यवस्था भी की गई है। निर्वाचन के दौरान अफवाहों पर नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों को सतर्क एवं संवेदनशील रहने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक दंडाधिकारी को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने ले रहे है। प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार त्वरित निर्देश जारी किए जा रहे हैं। दंडाधिकारियों की प्रभावी प्रतिनियुक्ति एवं सतत निगरानी से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.