बिरनी प्रखंड के अंचल कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर खूनी झड़प, सरकारी संपत्ति को नुकसान।
SHIKHAR DARPANTuesday, February 24, 2026
0
बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता ।
मंगलवार को बिरनी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने कुर्सी-टेबल उठाकर एक-दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को भी क्षति पहुंची।दस्तावेजों की जांच के दौरान भड़का विवाद जानकारी के अनुसार अंचल निरीक्षक दीनदयाल दास दोनों पक्षों के जमीन संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वंशज होने के दावे को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और कार्यालय के अंदर ही जमकर मारपीट होने लगी।बताया जा रहा है कि बालेश्वर यादव और रामदेव यादव के पक्ष के लोगों के बीच यह हिंसक झड़प हुई।
मारपीट के दौरान कार्यालय के फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया।जान बचाकर बाहर निकले अंचल निरीक्षकघटना के संबंध में अंचल निरीक्षक दीनदयाल दास ने बताया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें अपनी जान बचाकर किसी तरह कार्यालय से बाहर निकलना पड़ा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। झड़प के बाद दोनों पक्षों के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालांकि अब तक घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारिबप्रशासन की ओर से बताया गया है कि मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।