Type Here to Get Search Results !

अंचल कार्यालय की कार्यशैली में सुधार की जरूरत - राजेश यादव।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

बेंगाबाद आंचल से जुड़े कई मामलों को लेकर आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने बेंगाबाद के अंचल अधिकारी अमीर हमज़ा से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की।इस बाबत पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, आम जनता अपने जायज सवालों को लेकर भी महीनों तक अंचल का चक्कर लगाने को बाध्य है, फिर भी काम की गारंटी नहीं होती। अंततः वे रिश्वत देने को बाध्य होते हैं। कहा कि, अंचल से जुड़े करीब एक दर्जन मामलों को लेकर आज वे सीओ से मिले हैं।

उनकी बातों को संज्ञान में लेकर समाधान के आश्वासन मिला है। अधीनस्थ कर्मी को जरूरी निर्देश दिया गया है।कहा कि, अंचल के कार्यशैली में काफी सुधार की जरूरत है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे। श्री यादव ने जनता से ऐसे सवालों पर एकजुट होने की अपील भी की।मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, महासचिव शंभू ठाकुर, उपाध्यक्ष रामलाल मंडल, सचिव फोदार सिंह सहित महेंद्र साव, सुखदेव गोस्वामी, छोटेलाल यादव, इंद्रजीत वर्मा, सीताराम पंडित, बालेश्वर तुरी, विनोद वर्मा, कुंजल पंडित, लक्ष्मण यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.