गिरिडीह में झामुमो को लगा बड़ा झटका,जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा भाजपा में हुए शामिल।
SHIKHAR DARPANFriday, February 20, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सिन्हा ने झामुमो से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस राजनीतिक घटनाक्रम ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बरगंडा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सुमन सिंह के साथ-साथ झामुमो के कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया और विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और विकास की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ होगा।
भाजपा में शामिल होने के बाद सुमन सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उन्होंने ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी एक व्यक्ति विशेष की बनकर रह गई है,उसी के द्वारा पार्टी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं रही ठेकेदारों और दलालों की पार्टी बनकर रह चुकी है। इसी लिए में आहत होकर पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। वही कार्यक्रम में सुरेश साव, अशोक उपाध्याय, सुभाष सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेश जायसवाल, अजय रंजन सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो के जिला उपाध्यक्ष स्तर के नेता का भाजपा में शामिल होना जिले की राजनीति में अहम बदलाव का संकेत माना जा रहा है।