Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह नगर निगम चुनाव के बीच मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। नगर थाना में एफएसटी सह पंचायत सचिव कादिर अंसारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने के बावजूद डॉ. चौधरी ने अपने प्रचार होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों में स्वयं को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल समर्थित उम्मीदवार बताया है।

नियमों के अनुसार निर्दलीय निकाय चुनाव में किसी भी दल का नाम, चिन्ह या समर्थन प्रदर्शित करना प्रतिबंधित है।प्रशासन का कहना है कि इस तरह का प्रचार मतदाताओं को भ्रमित कर सकता है और चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आगे की कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.