Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क अभियान, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने का वादा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

प्रमिला मेहरा ने शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10, 18, 25 और 31 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।जनसंपर्क के दौरान प्रमिला मेहरा ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिला और वे महापौर चुनी गईं, तो नगर निगम क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा। उन्होंने शहर में गाड़ियों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, आवागमन को सुचारु बनाने तथा मोहल्लों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव कराया जाएगा। नगर को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना भी उन्होंने साझा की।इस मौके पर राकेश कुमार राकी, मुकुंद सिंह, नंदकिशोर सिंह, बासुदेव यादव, उमेश यादव, अंजली सोरेन, विद्याभूषण सिंह, कारू राम, मिथुन चौधरी, मोनू खटिक, सोनू खटिक, नंदु सिंह सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.