खुखरा में छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न।
SHIKHAR DARPANFriday, February 20, 2026
0
खुखरा,शिखर दर्पण संवाददाता।
खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल सुखनाथ महतो, समाजसेवी ओमप्रकाश महतो, कुमारी निशा (प्रिंसिपल), राजेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, परमेश्वर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चे और अभिभावक शामिल हुए। बच्चों ने वार्षिक समारोह के दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।इस दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश महतो ने विद्यालय प्रबंधन को छात्रों के हित में सहयोग राशि प्रदान की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के शिक्षकों ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पूरे वर्ष की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।वार्षिक महोत्सव ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि अभिभावकों और समाज के बीच शिक्षा के महत्व को भी मजबूती से स्थापित किया।