Type Here to Get Search Results !

मधुबन में मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा का भव्य आयोजन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड के मधुबन में मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी तथा भाजपा नेता सिकंदर हेंब्रम ने सहभागिता की। दोनों नेताओं ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मरांग बुरु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि बाहा बोंगा प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता नजर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.