Type Here to Get Search Results !

डॉ. शैलेन्द्र के समर्थन में भाजपा की भव्य बाइक रैली, गूंजे जय श्री राम के नारे।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

निकाय चुनाव के चुनाव प्रचार के दूसरे अंतिम दिन शुक्रवार को गिरिडीह में भाजपा द्वारा मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी के समर्थन में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।बाइक रैली पचंबा क्षेत्र के कल्याणडीह से शुरू हुई। रैली में पूर्व सांसद रविंद्र राय, पूर्व मंत्री राज पालिवार, मेयर उम्मीदवार डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, मेयर सुनील पासवान, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए।रैली के दौरान “जय श्री राम” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

कल्याणडीह से निकली यह बाइक रैली पूरे पचंबा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शहर में प्रवेश की, जहां कई स्थानों पर समर्थकों ने स्वागत किया और नारेबाजी की।सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर थाना पुलिस ने कुछ समय के लिए अंबेडकर चौक पर रैली को रोके रखा। स्थिति सामान्य रहने के बाद रैली को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग के अजीडीह पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के माध्यम से भाजपा नेताओं ने मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में इस शक्ति प्रदर्शन को भाजपा की ओर से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.