Type Here to Get Search Results !

रेलवे पटरी के पास संदिग्ध हालत में मिला वृद्ध का शव, गिरने से मौत की आशंका।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदी श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव निवासी करीब 60 वर्षीय किशोरी पंडित का शव गरहाटांड टांड़ के पास रेलवे पटरी के समीप संदिग्ध अवस्था में मिला। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया।

मृतक की पहचान किशोरी पंडित के रूप में हुई है, जो चुंगलो गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।परिजनों के अनुसार किशोरी पंडित अपनी बेटी के घर जमुई गए हुए थे और वहां से मधुपुर–गिरिडीह ट्रेन से वापस लौट रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वे ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजा राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.