Type Here to Get Search Results !

भंडारीडीह पुल निर्माण के दरम्यान रहता है भारी जाम ,पुलिस प्रशासन कि टीम 24 घंटे शिफ्ट वाइज तैयार रहे वरना होगा बड़ा हादसा - राजेश सिन्हा माले।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पचंबा फोर लेन में भंडारीडीह के पास जाम की बड़ी समस्या है,इसका कारण एक है सही माइंड मैनेजमेंट की कमी,जब जो किया काम हो गया जब बंद किया बंद हो गया,पुल का निर्माण जो जायज है,लेकिन अब तक हो जाता,काम होता है चार दिन चालीस दिन बंद की कहानी सभी जानते है, होने गिरिडीह फोर लेने का काम जब से बना तब से गिरिडीह के लिए वरदान और अभिशाप दोनों खेल साथ साथ चल रहा है,एक सड़क बनाने में इतना विवाद,इतना उठा पटक सिर्फ गिरिडीह जिला में ही हो सकता है,एक साल में काम होना था,अब दो साल में भी काम होता दिख नहीं रहा है,संवेदक का जितना दोष है उससे ज्यादा दोष सम्बंधित विभाग का है,जिला प्रशासन इस बात को जानती है।

किंतु जिस विधानसभा में खुद मंत्री निवास हो उस जगह पर प्रशासन भी अपने कार्य में नमी दिखाता है,जब संबंधित विभाग धीरे कर रहा है।कार्य,अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा है तो जिला प्रशासन को खुलकर आना चाहिए,लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए जिसका भी रोजगार गड़बड़ होता हो उसको पहले रोजगार का भी व्यवस्था या मुआवजा का व्यवस्था भी करना चाहिए,हाल के दिनों में नगरनिगम क्षेत्र से  नगरनिगम के द्वारा पिछले 24 साल से दुकानदारों से पैदा वसूला जा रहा था,बाद में पता चला कि नगरनिगम का जमीन ही नहीं था आर सी डी का जमीन था,आर सी डी ने कभी दावा नहीं किया अब नगरनिगम से पैसा वसूल करें आर सी डी लेकिन ऐसा होगा नहीं अफसर अफसर के होते है,भले मध्यमवर्गीय मध्यमवर्गीय का नहीं होते गरीब गरीबों के नहीं होते यही बड़ी बात है,इसलिए गिरिडीह में यह बात  चलना बहुत आसान है।सुधार के लिए आम जनो को सड़क पर उतरना पड़ेगा,दूसरे दल के सभी नेता जी एक दूसरे के पार्टनर है इसलिए कोई सामने नहीं आते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.