Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुड़को पंचायत अंतर्गत बड़कीटांड़ गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान यशोदा कुमारी, पति विकास कुमार महतो के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार यशोदा कुमारी का शव खेत की ओर स्थित एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उसे फंदे से उतारकर मुंह में पानी दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मृतका और उसकी सास के बीच आपसी कहासुनी हो रही थी। हालांकि आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही हरलाडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.