पीरटांड़ में संघ की समन्वय बैठक, हिंदू सम्मेलन व शताब्दी वर्ष कार्यक्रम पर मंथन।
SHIKHAR DARPANMonday, February 16, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा सोमवार को पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन स्थित हनुमान पंच मंदिर में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन तथा सामाजिक सद्भाव शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना और आगामी कार्ययोजना तय करना रहा।बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज में समरसता, संगठन विस्तार और सेवा गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम व्यापक स्तर पर सफल हो सके।इस अवसर पर जिला प्रचारक निरंजन कुमार, जिला संपर्क प्रमुख शिव गौरव पांडे, हीरा प्रसाद साहू, प्रकाश गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, दयानंद प्रसाद मोदी, पिंकू साहू, अजय सिंह, रेखा देवी, अर्पित जैन, अतिशय जैन सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।