Type Here to Get Search Results !

चादगर में लगी आग, लाखों की संपति जलकर हुई राख।

खोरिमहुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

धनवार प्रखंड क्षेत्र के चादगर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये की सामग्री जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमृत मंडल के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते घर का स्टोर रूम आग की चपेट में आ गया और उसमें रखी सारी सामग्री जलकर नष्ट हो गई।बताया जाता है कि आग लगने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी, जिसके कारण सामान को बचाया नहीं जा सका।

आग की इस घटना में स्टोर रूम में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया।घटना के बाद पीड़ित अमृत मंडल और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के बाद उनके सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है और उन्होंने प्रशासन से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा और सहायता दी जाए, ताकि वे दोबारा सामान्य जीवन जी सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.