Type Here to Get Search Results !

बदगांवा में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान, खुद ही शुरू किया निर्माण कार्य।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के बदगांवा पंचायत अंर्तगत राजपुरा, अलकोको, बरहागड़ीह और मेरोमगोड़ा गांवों में वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद सड़क नहीं बनने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात या बीमारी के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।गांव में किसी को बुखार या अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों को मुख्य मार्ग तक लाने में काफी कठिनाई होती है।

कई बार मरीजों को चारपाई या अस्थायी साधनों के सहारे लंबी दूरी तय करना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज मिल पाना मुश्किल हो जाता है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला। समस्या से तंग आकर गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से स्वयं ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी इस कार्य में हाथ बंटा रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन और सरकार इस पहल के बाद जागती है या फिर ग्रामीणों को अपने दम पर ही समस्या का समाधान खोजना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.